15 दिनों की यात्रा में 2 अरब रुपए CM नीतीश कुमार प्रचार में बहाने जा रहे हैं
युवा नेता तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरते हुए X पोस्ट में लिखा “2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए! जी हां! आपने सही सुना और ये कैबिनेट नोट भी सही पढ़ा। मात्र 15 दिनों की यात्रा में अरबों रुपए बिहार के खजाने से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अपने प्रचार प्रसार की बाढ़ में बहाने जा रहे हैं।”
2 अरब रुपए अपनी चुनावी पिकनिक पर फ़िज़ूलखर्ची
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने X पोस्ट में लिखा “20 बरस तक बिहार को बेतहाशा बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर पलायन, जानलेवा महंगाई, अपरम्पार अपराध तथा भीषण भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर श्री नीतीश कुमार द्वारा पिछड़े व गरीब राज्य की गरीब जनता का 225,78,00,000 ₹ अपनी चुनावी पिकनिक पर फ़िज़ूलखर्ची करना क्या जायज़ है?”
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ ध्वस्त हुए सैंकड़ों पुल-पुलिया
तेजस्वी यादव ने X पोस्ट में लिखा “जीविका दीदियों के दर्द, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ ध्वस्त हुए सैंकड़ों पुल-पुलिया, अनियंत्रित अपराध, बेलगाम महंगाई, रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी, प्रशासनिक अराजकता, थानों व ब्लॉक में अन्याय अत्याचार व रिश्वतखोरी की पराकाष्ठा, जहरीली शराब से हजारों लोगों की मौत, शराबबंदी की विफलता, स्मार्ट मीटर की भारी धोखाधड़ी, संस्थागत भ्रष्टाचार, अफ़सरशाही इत्यादि को कोई भी यात्रा अब इनके विनाश की मात्रा को नहीं छिपा सकती?”
अरबों रुपयों को अधिकारियों के हाथों लुटाया
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने X पोस्ट में लिखा “छात्राओं व महिलाओं के लिए जमीन पर कुछ नहीं लेकिन प्रचार के लिए अरबों रुपयों को अधिकारियों के हाथों लुटाया जा रहा है। संवाद के “शून्य मुद्दों” पर नीतीश कुमार 225,78,00,000 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहे है।”
लोगों के पलायन का कारण
बिहार के लोगों द्वारा दूसरे राज्यों में पलायन बहुत ही आम बात है। बिहार राज्य का व्यक्ति देश के हर राज्य में आसानी से देखने को मिल जाता है, जोकि उनकी पलायन दर को प्रदर्शित भी करता है। अब सबसे बड़ा मुद्दा ये है कि पलायन का कारण क्या है? क्या बिहार की NDA सरकार अपने राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने में पूरी तरह विफल है? या बिहार सरकार, राज्य में डेवलेपमेंट करने में बहुत पीछे चल रही है?
आपको क्या लगता है, बिहार सरकार द्वारा प्रचार-प्रसार में इतनी बड़ी धनराशि खर्च करना सही है? राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली NDA सरकार को, इस मुद्दे पर घेरने को लेकर आप क्या राय रखते हैं हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें। इस तरह की ताजा न्यूज अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट को ध्यान में रखें।