BPSC- पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है
हाल ही में BPSC अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसमें कुछ परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को 30 मिनट देरी से पेपर मिला था। पेपर का 30 मिनट देर से मिलना वास्तव में बड़े सवाल खड़े करता है। इसलिए BPSC अभ्यार्थी पेपर दिए बिना ही परीक्षा हॉल से बाहर चले गए थे और अब परीक्षाओं को रद्द करने की उनकी मांग भी है, इसी को लेकर BPSC अभ्यार्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार की NDA सरकार में जांच करने के बजाए अभ्यर्थियों पर लाठी-डंडे बरसाए जा रहे हैं। इसी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा।
पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने X पर लिखा, “मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है। इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यार्थी पेपर लीक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।”
नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठी चार्ज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए X पोस्ट में आगे लिखा, “NDA की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठीचार्ज करवा रही है। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।”
परीक्षार्थियों को पुलिस से पिटवा कर गुंडागर्दी
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने X पोस्ट में लिखा, “चंद माह पूर्व तक NDA के नेता नीतीश कुमार को किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बता उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते नहीं थकते थे अब वही BJP-LJP-HAM के नेता उनके तानाशाही निर्णयों को शिरोधार्य कर BPSC परीक्षार्थियों को पुलिस से पिटवा इस गुंडागर्दी को उचित ठहरा रहे है। नीतीश कुमार खुद को जेपी का स्वयंघोषित चेला बताते हैं लेकिन छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से नफ़रत है। समस्त स्वार्थी NDA नेताओं का यही हाल है।”
NDA सरकार में युवाओं के प्रति इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं
पहले नॉर्मलाइजेशन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा UPPSC अभ्यर्थियों पर भी लाठीचार्ज किया गया था। अब BPSC अभ्यर्थी, पेपर लीक को लेकर NDA सरकार की बिहार पुलिस द्वारा पीटे गए हैं। भाजपा की NDA सरकार में युवाओं के प्रति इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो युवा विरोधी सोच को उजागर करती है। सवाल यह है, क्या भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को जानबुझकर कुचल रही है? आप इस मुद्दे पर क्या राय रखते हैं, हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें। इस तरह की ताजा न्यूज अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट को ध्यान में रखें।