MPPSC: BJP भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है
कुछ समय पहले UPPSC छात्रों के द्वारा नॉर्मलाइजेशन का विरोध किया गया था, जिसपर भाजपा सरकार ने कार्यवाही करते हुए लाठीचार्ज करवाया था। BPSC अभ्यर्थियों ने भी नॉर्मलाइजेशन और पेपर लीक की शिकायत करते हुए परीक्षा रद्द के लिए विरोध प्रदर्शन किया, जिसकी कार्यवाही में उन पर भी NDA सरकार की पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया और अब MP के छात्रों ने MPPSC में हुई गड़बड़ी का विरोध किया, तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। इसी मुद्दे पर राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा और X पोस्ट की।
पेपर लीक करवा दिए जाते हैं
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने X पर लिखा, “भाजपा भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है, उनका भविष्य मिटा रही है। सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है। पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो एग्जाम समय पर नहीं होते। एग्जाम हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं। और जब युवा न्याय मांगते हैं तब उनकी आवाज़ को बेरहमी से कुचला जाता है।”
MPPSC छात्रों को जेल में डाल दिया गया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पोस्ट में आगे लिखा, “हाल ही में UP और बिहार की घटनाओं के बाद अब मध्यप्रदेश में MPPSC में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे दो छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। वो भी तब जब मुख्यमंत्री ने ख़ुद छात्रों से मुलाक़ात कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। BJP की सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है।”
युवाओं के हक़ की आवाज़ दबाने नहीं देंगे
रायबरेली से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को छात्रों के भविष्य को लेकर घेरते हुए X पोस्ट में लिखा, “छात्रों के अधिकार की लड़ाई में हम उनके साथ हैं। भाजपा को देश के युवाओं के हक़ की आवाज़ किसी क़ीमत पर दबाने नहीं देंगे।”
MPPSC छात्रों पर हुई कार्यवाही
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में छात्रों के प्रति अत्याचारों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पहले UPPSC छात्रों पर लाठीचार्ज होना, फिर BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज होना और अब MPPSC छात्रों को जेल में डालना, छात्रों के भविष्य को जानबुझकर कुचलना जैसा है। अगर इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, तो आने वाले समय में बेरोजगारी का स्तर भी बढ़ जाएगा। बाकी UPPSC, BPSC और MPPSC छात्रों पर हुई कार्यवाही को लेकर आप क्या राय रखते हैं, हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें। इस तरह की ताजा न्यूज अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट को ध्यान में रखें।