लोकसभा- आप वर्तमान की बात करिए। देश को बताइए कि आप क्या कर रहे हैं

0
लोकसभा

लोकसभा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज लोकसभा में भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने अनेकों मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा और कहा “सत्ता पक्ष के मेरे साथी ज्यादातर अतीत की बातें करते हैं। कहते हैं- उस समय ऐसा हुआ, नेहरू जी ने क्या किया। अरे, आप वर्तमान की बात करिए। देश को बताइए कि आप क्या कर रहे हैं, आपकी जिम्मेदारी क्या है? या सारी जिम्मेदारी जवाहरलाल नेहरू जी की है?”

किसानों, गरीबों और जरूरतमंदों को जमीन बांटी

प्रियंका गांधी ने कहा “हमारे संविधान ने आर्थिक न्याय की नींव डाली, किसानों, गरीबों और जरूरतमंदों को जमीन बांटी। जवाहरलाल नेहरू जी ने HAL, BHEL, SAIL, GAIL, ONGC, NTPC, RAILWAYS, IIT, IIM… जैसे तमाम PSUs और संस्थाएं बनाई। उनका नाम पुस्तकों से मिटाया जा सकता है, लेकिन राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को इस देश से कभी नहीं मिटाया जा सकता।”

कांग्रेस की सरकारों में शिक्षा और भोजन का अधिकार मिला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा “75 साल में जनता का भरोसा रहा कि नीतियां, उनकी भलाई के लिए बनेंगीं। आदिवासियों को जल-जंगल-जमीन का अधिकार मिला। इंदिरा जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करवाया। कांग्रेस की सरकारों में शिक्षा और भोजन का अधिकार मिला। किसान और आदिवासी भाई-बहन ये भरोसा करते थे कि अगर कानून में संशोधन होगा तो उन्हीं की भलाई के लिए होगा।”

इस सरकार ने किसी को नहीं छोड़ा

प्रियंका गांधी ने कहा “सत्ता पक्ष के लोग 75 साल की बात करते हैं। उन्हीं वर्षों में देश की जनता ने खुलकर आलोचना की, निडर होकर धरने दिए और नेताओं से जवाब मांगा। आज जनता को सच बोलने से डराया-धमकाया जाता है। पत्रकार हो या विपक्ष का नेता या फिर किसी यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर-सबका मुंह बंद कराया जाता है। विपक्ष के नेताओं पर ED, CBI, IT की जांच लगाई जाती है, झूठे आरोप लगाकर जेल भेज दिया जाता है। इस सरकार ने किसी को नहीं छोड़ा। इनकी मीडिया की मशीन झूठ फैलाती है और आरोप लगाती है।”

ऐसा डर का माहौल देश में अंग्रेजों के राज में था

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी कहा “मैं सदन को याद दिलाना चाहती हूं कि ऐसा डर का माहौल देश में अंग्रेजों के राज में था। जब इस तरफ बैठे हुए गांधी जी की विचारधारा वाले लोग आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, तो उस तरफ की विचारधारा वाले लोग अंग्रेजों के साथ साठगांठ कर रहे थे।”

आज भय फैलाने वाले खुद भय में रहने लगे हैं

प्रियंका गांधी ने आगे कहा “लेकिन भय का भी अपना एक स्वभाव होता है। भय फैलाने वाले खुद भय का शिकार बन जाते हैं। यही प्रकृति का नियम है। आज भय फैलाने वाले खुद भय में रहने लगे हैं। ये चर्चा से डरते हैं, आलोचना से घबराते हैं। हम कई दिनों से चर्चा की मांग कर रहे हैं, लेकिन इनमें चर्चा करने की हिम्मत नहीं है।”

बाकी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा उठाए गए मुद्दे पर आप अपनी क्या राय रखते हैं, हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें। इस तरह की ताजा न्यूज अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट को ध्यान में रखें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *