दिल्ली सीएम आतिशी ने पंजाबी बाग फ्लाईओवर का किया उद्घाटन
पंजाबी बाग फ्लाईओवर: दिल्ली की सड़कों पर जाम लगना तो एक आम समस्या बनी हुई है। ऐसे में दिल्ली की AAP सरकार द्वारा पंजाबी बाग के सिक्स लेन क्लब रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन जनता के लिए एक बड़ी राहत जैसा है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से दिल्ली के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विकास की प्रतिबद्धता को वे कैद नहीं कर सके
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पंजाबी बाग फ्लाईओवर का उद्घाटन करते हुए कहा, “केंद्र सरकार के इशारे पर अरविंद केजरीवाल जी को गलत आरोपों में कैद कर लिया गया, लेकिन उनकी दिल्ली के विकास की प्रतिबद्धता को वे कैद नहीं कर सके। पंजाबी बाग फ्लाईओवर उसी का एक उदाहरण है।
अरविंद केजरीवाल जी के मार्ग दर्शन में दिल्ली के हर क्षेत्र में बनें फ्लाईओवर्स
आतिशी जी ने आगे कहा, “दिल्ली में पंजाबी बाग फ्लाईओवर आम आदमी पार्टी की सरकार में बना हुआ 39वां फ्लाईओवर है। मुझे लगता है पिछले 10 सालों में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार में, दिल्ली के इतिहास में, दिल्ली के फ्लाईओवर्स का, एलिवेटेड रोड का और अंडरपास का कभी इतनी तेजी से विकास नहीं हुआ है। अरविंद केजरीवाल जी के मार्ग दर्शन में दिल्ली के हर क्षेत्र में फ्लाईओवर्स बनें है।”
पंजाबी बाग फ्लाईओवर से 11 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल बचेगा
दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “इस एरिया में घंटों का जाम लगता था, तो हमारा अनुमान है, रोज 40,800 घंटे दिल्ली के लोगों के बचेंगे, सिर्फ एक फ्लाईओवर के उद्घाटन से। हर साल 11 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल बचेगा और जितना पेट्रोल-डीजल बचेगा, जितनी जाम से निजात मिलेगी, उससे दिल्ली में होने वाला प्रदूषण भी कम होगा। इस एक फ्लाईओवर को बनाकर लगभग 65 हजार पेड़ लगाने के बराबर प्रदूषण आज दिल्ली सरकार ने रोका है, उसके लिए मैं PWD विभाग को बहुत बहुत बधाई देना चाहूंगी।”
दिल्ली की GDP तेजी से बढ़ी
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा, “जिस युद्ध स्तर पर दिल्ली में विकास कार्य हुआ, उसका नतीजा हम दिल्ली की अर्थव्यवस्था में भी देख सकते हैं। दुनिया में कोई भी अर्थशास्त्री हो, वो आपको बताएगा, कोई भी शहर तभी आगे बढ़ता है अगर वहां की सरकार विकास में पैसा खर्च करती है। पिछले 10 सालों में दिल्ली की AAP सरकार ने जितनी तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ोतरी दी है, उसका असर दिल्ली की अर्थव्यवस्था पर भी दिखता है। दिल्ली की GDP 2014-15 में 4 लाख 95 हजार करोड़ थी और मात्र 10 साल में 11 लाख 8 हजार करोड़ पर आ गई है। देश में किसी भी राज्य की GDP इतनी तेजी से नहीं बढ़ी है।”
इस तरह की ताजा न्यूज अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट को ध्यान में रखें। धन्यवाद!