नालंदा: महिला को टॉर्चर करने के लिए पैरों में कीलें ठोकी गईं – तेजस्वी यादव

बिहार के नालंदा
बिहार के नालंदा जिले में एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के तलवों में कीलें ठोकी हुई मिली हैं। बिहारशरीफ के चंडी थाना क्षेत्र में हाइवे के किनारे यह शव मिलने की बात सामने आई है। बर्बरतापूर्वक हुई इस हत्या को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर भाजपा नेतृत्व वाली NDA सरकार को आड़े हाथों लिया है साथ ही कांग्रेस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
NDA के लोग राम राज्य की मंगलकारी घटना बताएंगे
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने X पोस्ट में लिखा, “महिला अत्याचार और उत्पीड़न में बिहार शीर्ष राज्यों में है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को शर्म है कि आती ही नहीं! उनके गृह जिला में घटित इस रूह कंपकंपाने वाले वीभत्स कांड और दरिंदगी से भी अगर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता तो वह इंसान है नहीं! वैसे इस घटना को भी बेशर्म भाजपाई और NDA के सत्तालोलुप लोग राम राज्य की मंगलकारी घटना ही बताएंगे और कहेंगे कि 15वीं शताब्दी में क्या होता था जी?”
बिहार के नालंदा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई
कांग्रेस ने ऑफिशियल X पोस्ट में लिखा, “बिहार के नालंदा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 26 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर, उसकी लाश जंगल में फेंक दी गई। इस निर्मम हत्याकांड में झकझोर देने वाली बात है कि महिला को टॉर्चर करने के लिए हर पैर में 6-6 कीलें ठोकी गई थीं। ये वीभत्स मामला बिहार में महिलाओं के हालात बयां कर रहा है, जहां वे प्रताड़ना और अपराध की शिकार हो रही हैं।”
65 वर्षीय महिला का सामूहिक बलात्कार
कांग्रेस ने ऑफिशियल X पोस्ट में आगे लिखा, “5 मार्च 2025- बिहार के सीतामढ़ी में नाबालिग लड़की का गैंगरेप किया गया। 1 मार्च 2025- राजधानी पटना में गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई। 1 फरवरी 2025- कटिहार में एक दिव्यांग महिला से दरिंदगी की गई। 24 जनवरी 2025- मामूली विवाद को लेकर एक 65 वर्षीय महिला का सामूहिक बलात्कार किया गया। ये महज कुछ ही उदाहरण हैं।”
सरकार बेशर्मी से तमाशबीन बनी बैठी है
कांग्रेस ने ऑफिशियल X पर लिखा, “बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार बेशर्मी से तमाशबीन बनी बैठी है। सच्चाई यही है कि BJP और उनकी सरकारें महिलाओं के लिए किसी बुरे सपने की तरह हैं। जहां वे डर और असुरक्षा के साये में जीने को मजबूर हैं। शर्मनाक!”
इस घटना पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर आप क्या सोचते हैं? आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में साझा कर सकते हैं। ऐसे ताजा समाचार पाने के लिए हमारी वेबसाइट को ध्यान में रखें या बुकमार्क करें।