किसान (कैलाश अर्जुन नागरे) ने पानी की समस्या से तंग आकर की आत्महत्या

कैलाश अर्जुन नागरे
दिन-प्रतिदिन किसानों की आत्महत्याओं की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। लंबे समय से किसान सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। पहले नए कानूनों को लेकर किसानों ने विरोध किया तो अब MSP और अन्य मुद्दों पर किसान भाजपा सरकार को घेर रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र में रहने वाले एक किसान कैलाश अर्जुन नागरे ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली, जिस पर कांग्रेस ने ऑफिशियल X पर पोस्ट करते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
पानी की समस्या से तंग आकर कैलाश अर्जुन नागरे ने की आत्महत्या
कांग्रेस ने ऑफिशियल X पोस्ट में लिखा, “महाराष्ट्र में कैलाश अर्जुन नागरे नाम के किसान ने पानी की समस्या से तंग आकर आत्महत्या कर ली। यह वही कैलाश हैं, जिन्हें ‘युवा किसान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। कैलाश का शव उनके खेत पर पाया गया। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा: जब तक पानी की समस्या ख़त्म न हो जाए, तब तक उनके शव को न हटाया जाए।”
MSP की कानूनी गारंटी नहीं मिल रही
कांग्रेस ने लिखा, “महाराष्ट्र में सरकार की अनदेखी के कारण किसान बहुत दयनीय स्थिति में खेती करने को मजबूर हैं। आंकड़े बताते हैं- महाराष्ट्र में हर रोज 8 किसान खुदकुशी करते हैं। मोदी सरकार में खेती के सामान पर GST लगी है, फसल का सही दाम नहीं मिल रहा, MSP की कानूनी गारंटी नहीं मिल रही, सिंचाई के लिए बिजली-पानी की किल्लत है।”
किसान नरेंद्र मोदी को माफ नहीं करेंगे
कांग्रेस ने आगे लिखा, “ऐसे में किसान अपनी फसल की लागत भी नहीं निकाल पा रहे और कर्ज व गरीबी से हारकर आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। देश का पेट भरने वाले हमारे अन्नदाताओं को नरेंद्र मोदी और उनकी सरकारें तबाह करने पर तुली हैं, उनसे वादाखिलाफी कर रही हैं, उन्हें धोखा दे रही हैं। एक दशक से अन्याय झेल रहे ये किसान नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेंगे।”
किसानों की मांग और बढ़ती आत्महत्याओं पर आप क्या सोचते हैं? क्या किसानों की MSP की मांग जायज़ है? क्या किसानों की बढ़ती आत्महत्याओं के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है? आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में साझा कर सकते हैं। ऐसे ताजा समाचार पाने के लिए हमारी वेबसाइट को ध्यान में रखें या बुकमार्क करें।